फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा में बड़ा ट्रेन हादसा: कोयला लदी मालगाड़ी के 13 डिब्बे पटरी से उतरे, दो ओएचई लाइन के खंभे भी क्षतिग्रस्त हुए

Sat, 30 Apr 2022 01:41 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर भरथना के पास कानपुर से नई दिल्ली जा रही कोयला लदी मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतर गए। घटना की जानकारी के बाद रेलवे के अधिकारियों समेत तकनीकी टीम पहुंच गई है।
 
विज्ञापन
हादसे के बाद पलटे हुए मालगाड़ी के डिब्बे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में बड़ा रेल हादसा हो गया। न्यू इकदिल और भरथना रेलवे स्टेशन के बीच नगला डीएफसी अपलाइन के पोल संख्या 615/25 के पास शनिवार सुबह कोयला लदी मालगाड़ी दो हिस्सों में बंट गई। इससे मालगाड़ी के 13 डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे में दो ओएचई लाइन के खंभे भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। 

विज्ञापन


मालगाड़ी कानपुर से कालबोर स्टेशन कोयला लेकर जा रही थी। हादसे की जानकारी पर लोको पायलट ने लगभग एक किलोमीटर दूर पोल संख्या 615/19 पर मालगाड़ी को रोका। डीएफसी के स्थानीय अधिकारी-कर्मचारी, आरपीएफ के जवान मौके पर पहुंचे।

एक रेलकर्मी ने बताया कि कोयला लेकर मालगाड़ी कालबोर स्टेशन (खुर्जा) जा रही थी। डीएम श्रुति सिंह और एसएसपी जयप्रकाश सिंह ने भी अधिकारियों के साथ मौके पर जाकर जानकारी ली। डीएफसी के आला अधिकारियों को सूचना दे दी गई है। शाम तक टूंडला व कानपुर से टीमें नहीं पहुंचीं थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें