फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालगाड़ी के पहिये में लगी आग, चालक की सूझबूझ से टला हादसा

Sun, 06 Jan 2019 07:19 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
दिल्ली-हावड़ा रूट के झींझक स्टेशन के पास मालगाड़ी की बोगी में हॉट एक्सेल होने से आग लग गई। स्टेशन मास्टर ने ओएचई कटवाकर मालगाड़ी को शाहपुर फाटक के पास रुकवा लिया। चालक ने अग्निशमन सिलिंडर से आग पर काबू पाया। जिससे बड़ा हादसा होने से बचा। 
विज्ञापन


रविवार सुबह दिल्ली-हावड़ा रूट पर कानपुर से दिल्ली की ओर जा रही बहादुरगढ़ मालगाड़ी जैसे ही अंबियापुर-झींझक स्टेशन के बीच पहुंची तो गार्ड बोगी से नौवीं बोगी में हॉट एक्सेल होने से आग लग गई। पहिये में आग की लपटें देख हड़कंप मच गया। स्टेशन मास्टर रवि वर्मा ने तत्काल सूचना कंट्रोल रूम को दी, जिससे गाड़ी को शाहपुर फाटक के पास 9.45 बजे रोक लिया गया। चालक ने आनन-फानन आग पर काबू पाने का प्रयास किया।

अग्निशमन सिलिंडर की मदद से चालक और गार्ड ने आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा होते-होते बच गया। इसके बाद मालगाड़ी को 10:35 बजे रवाना किया गया। स्टेशन मास्टर झींझक रवि वर्मा ने बताया अप मालगाड़ी में गार्ड की बोगी से नौवीं बोगी मे हॉट एक्सल होने के कारण पहियों में आग लग गई थी। ओएचई कटवाकर ट्रेन को शाहपुर फाटक के पास 9 बजकर 40 मिनट से 10 बजकर 35 मिनट तक करीब 45 मिनट तक रोका गया था। 
विज्ञापन


अंबियापुर और झींझक स्टेशन के बीच मालगाड़ी ट्रेन में आग लगने की वजह से कई ट्रेनें प्रभावित हुईं। जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। झींझक स्टेशन पर कानपुर-टूंडला मेमू को रोक दिया गया, जबकि पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति को अंबियापुर में रोकना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें