फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छी खबर: क्रेडिट कार्ड से भी जमा कर सकेंगे इनकम टैक्स, रिफंड भी जल्द से जल्द मिलेगा

Mon, 31 May 2021 04:35 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

आयकर विभाग का नया पोर्टल सात जून को लांच होगा। इसमें कई सुविधाएं मिलेंगी। अब घर बैठे क्रेडिट कार्ड से भी इनकम टैक्स जमा कर सकेंगे। यही नहीं टैक्स रिफंड भी जल्द से जल्द मिलेगा। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आयकर दाताओं के लिए अच्छी खबर है। आयकर विभाग सात जून से अपने कामकाज में और पारदर्शिता लाने जा रहा है। इसके बाद करदाता क्रेडिट कार्ड या यूपीआई के अलग-अलग एप से अपना आयकर जमा कर सकेंगे। अभी तक बैंकों से चालान बनाकर आयकर जमा करना होता था।
विज्ञापन


वहीं रिफंड भी जल्द से जल्द मिलेगा। वरिष्ठ आयकर सलाहकार संतोष कुमार गुप्ता ने बताया कि विभाग के ज्यादातर काम पहले से ही ऑनलाइन हैं। प्रथम अपील के बाद द्वितीय अपील आदि की प्रक्रिया भी फेसलेस कर दी गई है। इसी प्रक्रिया को विभाग और अपडेट करने जा रहा है।

विभाग का नया पोर्टल  incometax.gov.in सात जून से काम करने लगेगा। incometaxindiaefiling.gov.in बंद हो जाएगा। सीए अभिषेक पांडेय और सुधीर निगम ने बताया कि नए पोर्टल पर आयकर का विवरण तुरंत सामने होगा।
विज्ञापन


डैश बोर्ड की सुविधा होगी, जिस पर करदाता का स्टेटस दिखाई देगा। कॉल सेंटर, वीडियो और चैट बॉक्स की सुविधा भी होगी। इसके अलावा आरटीजीएस, एनईएफटी की भी सुविधा होगी। बताया जा रहा कि करदाताओं को निशुल्क आयकर विवरण का सॉफ्टवेयर उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन


यह है नया पोर्टल
incometax.gov.in 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें