फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सड़क पार कर रहे गोंडा के महंत को रोडवेज बस ने रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। रामादेवी चौराहे पर शनिवार शाम गोंडा के महंत को सड़क पार करते समय रोडवेज बस ने रौंद दिया। गोंडा के थाना खरगूपुर के गांव लालनगर निवासी गोकुल प्रसाद पांडेय (70) शिव मंदिर के महंत थे।
विज्ञापन


किराना व्यापारी बेटे राकेश पांडेय ने बताया कि शनिवार को छोटे भाई दिनेश के साथ पिता पैरों का इलाज कराने रामादेवी स्थित एक डॉक्टर की क्लीनिक गए थे। इलाज के बाद वह छोटे भाई के साथ मध्य प्रदेश के छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम जाने के लिए रामादेवी चौराहे पर स्टेशन जाने के लिए रोड पार कर रहे थे तभी एक रोडवेज बस ने उन्हें रौंद दिया। हैलट में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों ने पुलिस से बस के चालक पर कार्रवाई की मांग की है। इंस्पेक्टर संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि परिजनों की तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें