फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: पथराव में घायल गोलगप्पा कारोबारी की मौत, हैलट प्रबंधन पर लापरवाही बरतने का आरोप, पढ़ें पूरा मामला

Thu, 17 Aug 2023 12:51 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur Crime: रावतपुर थाना प्रभारी नीरज ओझा ने बताया कि आरोपी दीपक को गिरफ्तार किया गया है। तहरीर के आधार पर अन्य आरोपियों के विरुद्ध भी विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
मृतक राम लखन की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के रावतपुर थाना क्षेत्र में मामूली विवाद के बाद दबंगों ने गोलगप्पा कारोबारी पर पथराव कर दिया। घटना में कारोबारी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए हैलट ले जाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने सुबह सिटी स्कैन कराकर लाने की बात कहकर घर भेज दिया।

विज्ञापन

इसके कुछ देर बाद घायल कारोबारी ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने हैलट प्रबंधन पर उपचार में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार, रावतपुर कर्बला रईस शाह हाता निवासी रामलखन (50) गोलगप्पा कारोबारी थे। उनके परिवार में पत्नी रेखा, दो बेटियां और एक बेटा कृष्णा है।
पत्नी रेखा ने बताया कि इसी हाते में दीपक भी अपनी पत्नी बेबी के साथ किराए पर रहता है। बुधवार को मेन गेट बंद करने को लेकर दीपक विवाद करने लगा। इसका रामलखन ने विरोध किया। इस पर भड़के दीपक ने मंगलवार रात अपने भाई अनिल, सोनू व अशोक के साथ मिलकर राम लखन पर पथराव कर दिया।

विज्ञापन

डॉक्टरों ने कहा- सिटी स्कैन कराकर लाओ
घटना में राम लखन गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस उसे सीएचसी, बारासिरोही लेकर गई। यहां से उसे हैलत रेफर कर दिया गया। आरोप है कि हैलट में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सुबह सिटी स्कैन कराकर लाने की बात कहकर घर भेज दिया। रास्ते में अचानक राम लखन की हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन

आरोपी दीपक को किया गया है गिरफ्तार
इससे पहले की परिजन उसे दोबारा हैलट लेकर पहुंचते, तब तक राम लखन ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। परिजनों लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। रावतपुर थाना प्रभारी नीरज ओझा ने बताया कि आरोपी दीपक को गिरफ्तार किया गया है। तहरीर के आधार पर अन्य आरोपियों के विरुद्ध भी विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें