फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Silver Price: चार दिन में चांदी में 13,500 और सोने में 3,000 रुपये की तेजी, जानें ताजा भाव

Thu, 16 Apr 2026 09:00 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमेरिका-ईरान के बीच युद्ध विराम वार्ता फिर से शुरू होने की हलचल के बीच चांदी के दामों में गुरुवार को भी तेजी देखने को मिली। हालांकि सोने के भाव स्थिर रहे। चार दिन में चांदी 13,500 रुपये प्रति किलो बढ़ गई। सोने के भाव 3000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक बढ़ गए। चांदी का भाव 2,58,500 रुपये प्रति किलो और सोना का भाव 1,57,000 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। उत्तर प्रदेश सराफा एसोसिएशन के मंत्री राम किशोर मिश्रा ने बताया कि पूर्व में वार्ता असफल होने पर पिछले सप्ताह तक भावों में कभी गिरावट देखी गई। इसे बाद कुछ तेजी आई थी। बीते चार दिन से चांदी के भावों में लगातार तेजी देखी जा रही है।
विज्ञापन


सोना-चांदी के भाव
तारीख चांदी सोना
10 अप्रैल 2,47,300 1,54,300
11 अप्रैल 2,49,500 1,54,500
13 अप्रैल 2,45,000 1,54,100
14 अप्रैल 2,52,000 1,55,800
15 अप्रैल  2,58,000 1,57,100
16 अप्रैल 2,58,500 1,57,100
विज्ञापन

नोट: सोने के भाव प्रति 10 ग्राम और चांदी का भाव प्रति किलो में (उप्र सराफा एसोसिएशन के अनुसार), 12 अप्रैल को बाजार बंद था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें