फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: तीन दिन से सोना-चांदी के भावों में उतार-चढ़ाव

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। सोने-चांदी के भावों में तीन दिन से उतार-चढ़ाव बना हुआ है। इस साल जनवरी में सोने-चांदी के भाव रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए थे। चांदी चार लाख रुपये प्रति किलो और सोना 1.80 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को चांदी का भाव 2,14,500 रुपये किलो हो गया था जबकि एमसीएक्स में भाव 2,11,000 रुपये प्रति किलो पहुंच गया था। इसी तरह सोना प्रति 10 ग्राम 1,49,700 रुपये हो गया था। शुक्रवार को चांदी 2,17,500 रुपये किलो और सोने 1,50,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। शनिवार को भाव में फिर गिरावट देखी गई। चांदी 2,15,500 रुपये किलो और सोने 1,50,000 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।
अब त्योहार में सराफा बाजार में राैनक बढ़ रही है। शहर में सामान्य दिनों में पहले 35 किलो सोना और 200 किलो चांदी की बिक्री होती थी। अब 10 किलो सोना और 50-60 किलो चांदी की बिक्री होने लगी है। उत्तर प्रदेश सराफा एसोसिएशन के मंत्री रामकिशोर मिश्रा ने बताया कि जिन घरों में नवंबर-दिसंबर या अगले साल शादियां हैं वह बुकिंग करा रहे हैं। मौजूदा समय में भाव भी कुछ कम हुए हैं। करवाचौथ और धनतेरस के लिए भी रिटेल कारोबारियों ने खरीद बढ़ाई है। गहनों, सिक्कों और ठोस सोना-चांदी की मांग बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें