फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: फिर कम हुए सोना-चांदी के भाव, निवेशकों में हलचल

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। सोना-चांदी के भावों में शुक्रवार को बड़ी गिरावट दर्ज की गई। दो दिन में सोने के दाम 5700 रुपये प्रति 10 ग्राम कम हुए। वहीं चांदी के भाव में 7300 रुपये प्रति किलो की कमी आई है। शुक्रवार को चांदी 4300 रुपये प्रति किलो सस्ती हुई। सोने के भाव में 1700 रुपये प्रति 10 ग्राम की कमी आई। इस गिरावट से निवेशकों में हलचल है। वहीं शादी समारोह वाले घरों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सोने का भाव 1,41,500 रुपये प्रति दस ग्राम था। चांदी का भाव 1,88,000 रुपये प्रति किलो रह गया था। वहीं शुक्रवार को चांदी का भाव 1,83,700 रुपये प्रति किलो और सोने का 1,39,800 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। उत्तर प्रदेश सराफा एसोसिएशन के मंत्री रामकिशोर मिश्रा ने बताया कि दिवाली के बाद बृहस्पतिवार को भी सराफा बाजार में गिरावट दिखी थी। उस दिन चांदी तीन हजार रुपये प्रति किलो सस्ती हुई थी। सोने के दाम में चार हजार रुपये प्रति 10 ग्राम की कमी दर्ज की गई थी। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें