फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमन के पथ निकलेगी शोभायात्रा

Wed, 13 Apr 2016 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रावतपुर गांव में मिश्रित आबादी के बीच लहराते धार्मिक ध्वज।  - फोटो : amarujala
विज्ञापन
कानपुर। रावतपुर गांव से रामनवमी पर शोभायात्रा शांति और सद्भाव से निकले, यह इलाके का हर बाशिंदा चाहता है। रावतपुर गांव जामा मस्जिद के मौलाना मोहम्मद मजहरुल इस्लाम ने कहा कि यहां 12 रबीउल अव्वल का भी जुलूस निकलता है और रामनवमी का भी। सभी को एक दूसरे की आस्था का सम्मान करना चाहिए।
विज्ञापन

   मोहम्मद फैजान ने बताया कि हर साल जुलूस में कोई न कोई माहौल खराब करने की कोशिश करता है। ज्यादातर लोगों की भावना सहयोग और स्वागत की है। हिंदू जुलूस-ए-मोहम्मदी का स्वागत करते हैं तो मुसलमान शोभायात्रा का। सैयद नगर में किराना की दुकान चलाने वाले हाजी मोहम्मद शमीम ने कहा कि हमारी पांचवीं पीढ़ी यहां रह रही है। कुछ नए लोग बसे, जिन्होंने जहर फैलाने की कोशिश की। बहुमत अच्छे लोगों का है और रहेगा।
ये है शोभा यात्रा का रूट
शोभायात्रा रामलला मंदिर से छोटे टेंट हाउस, पुलिस चौकी, विक्की स्वीट हाउस, राना चक्की, ट्रांसफार्मर तिराहा, आनंद नगर, सुभाष चौक, सैनिक कान्वेंट स्कूल, मखानेश्वर मंदिर, ठठराही वाली गली, पोस्ट ऑफिस, बजरंग तिराहा, कुशवाहा टेंट हाउस, ओमर वैश्य शिक्षा सदन, अखिलेश्वर शिव मंदिर, गोपाला टावर, एम ब्लाक चौराहा से रामलला मंदिर पर समाप्त होगी।
विज्ञापन

शोभायात्रा मार्ग पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
रामलला मंदिर रावतपुर से निकलने वाली शोभायात्रा के मार्ग पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएंगे। किसी भी तरह के बवाल पर अंकुश लगाने के लिए 35 स्टेटिक, दो जोनल और दो सुपर जोनल मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। जला झंडा मिलने के बाद तनाव और कई बार रामनवमी पर हुए बवाल के बाद इस बार राम नवमी के दिन ही जुमे की नमाज पड़ने पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए जा रहे हैं। एडीएम सिटी अविनाश सिंह ने बताया कि आठ सेक्टर मजिस्ट्रेट शोभायात्रा पर नजर रखेंगे। शांति बनाए रखने के लिए हर रोज आयोजकों और क्षेत्रीय लोगों के साथ बैठक हो रही है। अशांति और अफवाह फैलाने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। मंगलवार को एसीएम-6 राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी ने सीओ और नगर निगम टीम के साथ मार्ग का जायजा लिया। जरूरत के मुताबिक अपने सामने सड़क पर मरम्मत कार्य कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें