कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय में ‘भारत बौद्धिकस परीक्षा 2.0’ में कम से कम 20 हजार विद्यार्थियों की सहभागिता का लक्ष्य रखा गया है। परीक्षा की तैयारियों को लेकर गुरुवार को कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक की अध्यक्षता में बैठक हुई।
परीक्षा 21 नवंबर को ऑफलाइन होगी। इसमें स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर के विद्यार्थी शामिल हो सकेंगे। पंजीकरण शुल्क 100 रुपये है और आवेदन की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर निर्धारित है। राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम पुरस्कार एक लाख रुपये, द्वितीय पुरस्कार के दो पुरस्कार 50-50 हजार और तृतीय पुरस्कार के चार पुरस्कार 25-25 हजार रुपये के होंगे। राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पांच हजार रुपये दिए जाएंगे। ब्यूरो