फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: जीएम इलेवन ने गावस्कर इलेवन को 10 रन से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। स्व. नागेंद्र स्वरूप स्मारक अंडर-12 क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को रोमांचक मुकाबले हुए। जीएम इलेवन ने जहां गावस्कर इलेवन को 10 रन से हराया, वहीं अजहर इलेवन ने कपिल इलेवन को एक विकेट से मात दी।
विज्ञापन


फूलबाग स्थित डीएवी मैदान पर खेले गए पहले मैच में जीएम इलेवन ने 20 ओवर में सात विकेट पर 108 रन बनाए। मुदस्सर हुसैन ने 23 व प्रांजुल ने 11 रन बनाए। श्लोक तिवारी ने तीन विकेट लिए। जवाब में गावस्कर इलेवन की पूरी टीम 16.1 ओवर में 98 रन पर सिमट गई। अर्जित सिंह ने सर्वाधिक 22 रन बनाए।सक्षम मिश्रा और दर्श ने तीन-तीन विकेट अपने नाम किए। प्लेयर ऑफ द मैच सक्षम को चुना गया।

दूसरे मैच में कपिल इलेवन ने 20 ओवर में 102 का स्कोर बनाया। वरुण ने 22 व उत्कर्ष सिंह ने 17 रन की पारी खेली। ऋषि गुप्ता व अविरल ने तीन-तीन विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करते हुए अजहर इलेवन ने 19.5 ओवर में आठ विकेट पर जीत दर्ज की। विवान गुप्ता ने 16 रन बनाए। शिवांश शर्मा, वरुण, श्रेयांश, उत्कर्ष सिंह ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। प्लेयर ऑफ द मैच ऋषि गुप्ता को चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें