कानपुर। जीएम इलेवन ने स्व. नागेंद्र स्वरूप स्मारक अंडर-12 क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले मैच में कपिल इलेवन को 74 रन से हराया। दूसरे मैच में पीएसी नर्सरी इलेवन ने पटौदी इलेवन को 107 रन से पराजित किया।
फूलबाग स्थित डीएवी मैदान पर खेले गए पहले मैच में जीएल इलेवन ने 20 ओवर में छह विकेट पर 127 रन बनाए। प्रांजुल यादव ने 52 व मो. इब्राहिम ने 45 रन बनाए। अखिल ने तीन को आउट किया। जवाब में कपिल इलेवन की पूरी टीम 15.3 ओवर में घातक गेंदबाजी के आगे 53 रन पर ढेर हो गई। श्रेयांश के 11 रन के अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सका। सुधांशु ने चार, विराज ने तीन व शिवांश ने दो को आउट किया। प्लेयर ऑफ द मैच प्रांजुल यादव बने।
दूसरे मैच में पीएसी नर्सरी इलेवन ने 20 ओवर में चार विकेट पर 180 रन बनाए। रितेश सिंह ने 78, सेजल चौहान ने 35 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में बाबा ने दो को आउट किया। जवाब में पटौदी इलेवन की पूरी टीम 20 ओवर नौ विकेट पर 73 रन बनाकर पवेलियन लौट गई। मो. शाद ने 22 रन बनाए। गेंदबाजी में सिद्दू ने तीन, सेजल चौहान ने दो को आउट किया। प्लेयर ऑफ रितेश सिंह को चुना गया।