कानपुर। स्पार्क सीपीएल सीजन-3 में गुरुवार को खेले गए पहले मैच में मेडवे टाइटंस इलेवन ने बीपीएमसी इलेवन को 47 रन से हराया। दूसरे मैच में एसवीएएस इलेवन ने स्पार्क इंटरनेशनल इलेवन को आठ विकेट से पराजित किया।
राहुल सप्रू मैदान पर खेले गए मुकाबले में मेडवे टाइटंस इलेवन ने 25 ओवर में आठ विकेट पर 188 रन का स्कोर बनाया। विपिन कुमार ने 50, दीपक यादव ने 46, कार्तिक यादव ने 28 रन बनाए। शुभम, अभिजीत, वसीम अहमद व रोशन सिंह ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। जवाब में बीपीएमसी इलेवन की टीम ने 25 ओवर में नौ विकेट पर 141 रन ही बना सकी। विश्वजीत ने 31, अनुभव ने 27 रन बनाए। दीपक यादव, कार्तिक, अर्पित ने दो-दो विकेट झटके। प्लेयर ऑफ द मैच दीपक यादव को चुना गया।
चंद्रा क्रिकेट मैदान पर दूसरे मैच में स्पार्क इंटरनेशनल इलेवन 16 ओवर में 68 रन पर ढेर हो गई। श्रेयश गर्ग ने सर्वाधिक 33 रन का योगदान दिया। राघव ने चार, युवराज ने तीन, विवेक ने दो को आउट किया। जवाब में एसवीएएस इलेवन ने 8.5 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर मैच जीता। वीर आदित्य ने नाबाद 21 व शाश्वत ने 17 रन बनाए। गेंदबाजी में शांतनु व श्रेयश ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। प्लेयर ऑफ द मैच राघव को चुना गया।