फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखते ही देखते काल के गाल में समा गए तीन बच्चे

Tue, 30 Aug 2016 07:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कानपुर
विज्ञापन
डेमाे प‌िक्स
विज्ञापन
कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र से मंगलवार की शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई। खेल-खेल में यहां के पांडू नदी में दोस्त संग दो सगे भाई गहरे पानी में समा गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से नदी में डूबे बच्चों की घंटों तलाश की, लेकिन किसी का कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन

पनकी पडाव गांव के सुनील प्रजापति के दो बेटे दिव्यांशु 12 और हिमांशु 10 और पडोस का दस वर्षीय लकी व गांव के अन्य लडकों संग पांडू नदी के पास खेलने गए थे। खेलते-खेलते दिव्यांशु, हिमांशु अाैर लकी नदी में उतर गए। पानी का बहाव इतना तेज था कि देखते ही देखते तीनों नदी में समा गए। यह देख मौके पर मौजूद बच्चों ने शोर मचाया ताे लाेगाें की भीड़ जुट गई। गोताखोर बच्चों को बचाने के लिए नदी में कूदे, लेकिन घंटों की मशक्कत के बावजूद तीनों का कुछ पता नहीं चला। फिलहाल पुलिस गोताखोरों की मदद से तीनों बच्चों की तलाश कर रही है। दिव्यांशु अाैर हिमांशु के पिता सुनील प्रजापति हत्या के मामले में जेल में बंद हैं, जबकि लकी के पिता मजदूरी करते हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें