फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रसंघ चुनाव : गाेलियाें की अावाज के बीच हुए नामांकन

Tue, 30 Aug 2016 03:22 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
नामांकन के दाैरान कालेज परिसर के बाहर खड़े प्रत्याशियाें के समर्थक
विज्ञापन

विज्ञापन

कानपुर यूनिवर्सिटी के बीएनडी कालेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल बज चुका है। मंगलवार को चुनाव के लिए नामांकन के बीच प्रत्याशी और उनके समर्थकों ने जमकर हुड़दंग मचाया। सड़कों पर स्टीकर और पोस्टर उड़ाए गए। इसी दौरान कुछ युवकों ने हवाई फायरिंग शुरू कर दी। एक के बाद एक करीब पांच राउंड फायरिंग हुए। इससे कालेज के आस-पास हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने हुड़दंग कर रहे प्रत्याशी समर्थकों को लाठी फटककर खदेड़ा। इसके बाद कहीं जाकर माहौल शांत हुआ।
विज्ञापन

 इन्होंने भरे पर्चे
अध्यक्ष पद के लिए महिला प्रत्याशी सोनम दीक्षित, अभिषेक यादव ने नामांकन दाखिल किया। इसके अलावा महामंत्री पद के लिए आकाश जायसवाल, सार्थक दुबे, शिवांक द्विवेदी ने नामांकन किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें