मृतक के पिता शमशेर खान सिंचाई विभाग, अतर्रा उप खंड में चतुर्थ श्रेणी के पद पर कार्यरत हैं। मृतक बांदा में रहकर केसीएनआईटी से आईटीआई कर रहा था। मृतक दो भाइयों में छोटा था। बड़ा भाई सोहेल खान कोटा में रहकर इंजीनियरिंग की कोचिंग कर रहा है।
दोस्तों से हो रही है पूछताछ
पुलिस मौके पर मौजूद रहे दो अन्य दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग के चलते पुल से कूदकर आत्महत्या करने का है। चर्चा में है कि घटना से पहले प्रेमिका ने भी ब्लेड से अपना हाथ काटा था। पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।
करीबी दोस्तों को थी प्रेम प्रसंग की जानकारी
छात्र मोहसिन खान की आत्महत्या में कुछ करीबी दोस्तों को उसके प्रेम प्रसंग के विषय में जानकारी थी। इस बात का खुलासा उसके कुछ दोस्तों के मोबाइल में स्टेटस लगाने से हुआ है। इसमें उसके दोस्तों ने मृतक की फोटो के साथ लिखा है कि भाई तुमने बहुत गलत किया। मिस यू भाई।