फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई को पता चली सिपाही की गंदी करतूत, फिर बहन ने भी खोला खाकी का काला चिट्ठा, भड़का बवाल

Thu, 11 Jul 2019 11:23 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
छात्रा ने सिपाही पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के हमीरपुर जिले में सुमेरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी से मेल मिलाप के विरोध पर सिपाही ने उसके चचेरे भाई को पकड़ लिया। इसके बाद एक शिकायती पत्र के जरिये उस पर गालीगलौज कर रुपये मांगने की रिपोर्ट दर्ज कर ली। लेकिन मामले के तूल पकड़ने पर पुलिस ने युवक को थाने से जमानत पर छोड़ दिया। छूटने के बाद बुधवार देर शाम नाराज युवक ने साथियों के साथ पुलिस चौकी पर चढ़ाई कर दी। 
विज्ञापन


सिपाहियों के साथ गालीगलौज कर पुलिस की बाइक तोड़ दी। इस बीच मौका पाते ही चौकी में मौजूद सिपाही भाग निकले। सूचना पर पुलिस फोर्स गांव के लिए रवाना हुआ। हमले में एक सिपाही के घायल होने की सूचना है।

सुमेरपुर थाने के एक पुलिस चौकी में तैनात सिपाही का एक किशोरी से मेल मिलाप चल रहा है। ग्रामीणों ने कई बार सिपाही को आपत्तिजनक स्थित में देखा, लेकिन पुलिस के खौफ से किसी ने मुंह नहीं खोला। इधर किशोरी के चचेरे भाई ने इस मामले में सिपाही से विरोध किया तो उसे नागवार गुजरा। सिपाही उसे घर से पकड़कर ले गया और मारपीट के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। मगर दबाव पड़ने पर पुलिस ने उसे छोड़ दिया। गांव लौटे पीड़ित ने कहा उसकी चचेरी बहन को सिपाही पिछले एक साल से परेशान कर रहा है।

उसे एक मोबाइल दिया है और उससे बात करता है। विरोध पर उसे थाने ले गया था। थाने में आरोपी सिपाही के अलावा अन्य पुलिस कर्मियों ने उसे मारापीटा है। कहा उसे दोनों कानों से सुनाई नहीं दे रहा है। इस मामले में सिपाही ने कहा बड़ाकछार निवासी बृजेंद्र सिंह ने उसके खिलाफ शिकायत की थी। इसी मामले में उसे पकड़ा था। अपर पुलिस अधीक्षक एसके सिंह ने बताया चौकी में तैनात सिपाही का किसी बात को लेकर विरोध था।
विज्ञापन

जिसे वहां से हटाकर इंगोहटा चौकी भेजा है। कहा सिपाही पर लगाए गए आरोपों की जांच कराई जा रही है। सिपाही दीपराज चौधरी पर इंटर की छात्रा ने छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए सीओ अनुराग सिंह के सामने बयान दर्ज कराए हैं। पीड़िता ने कहा कि सिपाही की हरकत उसके भाई के देख ली और विरोध जताया।

यही वजह है सिपाही भाई को पकड़ कर ले गया। यही नहीं मारपीट कर थाने में बंद रखा। छात्रा के साथ आए सपा के पूर्व विधायक से सीओ ने कहा कि इस मामले में कार्रवाई होगी। वहीं किशोरी के भाई के साथ मारपीट के बाद चौकी में तोड़फोड़ को लेकर पुलिस ने 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें