फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर में दरिंदगी: स्कूल वैन में छात्रा से हुआ था दुष्कर्म, विवेचना में लाई गई तेजी…जल्द चार्जशीट होगी दाखिल

Thu, 18 Jan 2024 03:54 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: रावतपुर में स्कूल वैन में छठवीं की छात्रा से चालक ने कुकृत्य को अंजाम दिया था। मामले में विवेचक के बदलने से जांच ठप पड़ गई थी, लेकिन पुलिस ने दोबारा विवेचना तेज कर दी है। मामले में जल्द ही चार्जशीट दाखिल की जाएगी।
विज्ञापन
आरोपी वैन चालक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के रावतपुर थाना क्षेत्र में छठवीं की छात्रा से वैन में दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने विवेचना तेज कर दी है। विवेचक के तबादले के चलते विवेचना ठप हो गई थी। 22 दिसंबर को रावतपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली छठवीं की छात्रा से वैन चालक ने दुष्कर्म किया था।

विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी चालक कल्लू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। विवेचना रावतपुर थाने में तैनात अतिरिक्त निरीक्षक राजकुमार कर रहे थे। डीसीपी पश्चिम विजय ढुल का दावा है कि पांच दिन के भीतर विवेचना पूरी कर जल्द ही चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी जाएगी।
प्रकरण में पुलिस सीआरपीसी की धारा 161 व धारा 164 के बयान कोर्ट में दर्ज करा चुकी है। तत्कालीन विवेचक इंस्पेक्टर राजकुमार के तबादले के चलते विवेचना कुछ दिन के लिए प्रभावित हो गई थी, जो अब शुरू हो गई है। बता दें कि पीड़ित छात्रा अब तक सदमे हैं और ज्यादा किसी से बात नहीं करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें