कानपुर में छात्रा के बात न करने से नाराज दोस्त ने तेजाब डालने की धमकी दी। इससे दहशत में आई छात्रा ने कॉलेज जाना छोड़ दिया। परिजनों ने शिकायत की तो उसने छात्रा की एडिट की हुई अश्लील फोटो पिता को भेज दी। पिता ने आरोपी के खिलाफ बाबूपुरवा थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
छात्रा के ताऊ ने बताया कि एक महीने से बेटी कॉलेज नहीं जा रही है। वह स्नातक की छात्रा है। वह बहाना बनाकर किसी न किसी रिश्तेदार के घर चली जाती है। पूछताछ के बाद छात्रा ने बताया कि उसकी करीब साल भर पहले फेसबुक के जरिये प्रथम गुप्ता नाम के युवक से दोस्ती हुई।
दोनों में प्रेम संबंध हो गए। कुछ समय बाद बातचीत बंद कर दी, तो वह नाराज हो गया और आपत्तिजनक फोटो भेजकर ब्लैकमेल करने लगा। एक दिन कॉलेज जाते समय रोककर तेजाब डालने की धमकी दी। पिता ने फोन कर शिकायत की, तो उन्हें फोटो भेज दी। थाना प्रभारी अनूप सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।