फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: प्रेमी के घर पहुंची प्रेमिका, पेट्रोल डालकर लगाई आग, मौत

Wed, 05 Feb 2020 07:10 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के हरदोई जिले में हैरान करने वाली एक घटना सामने आई है। यहां प्रेमी के घर पहुंचकर प्रेमिका ने पेट्रोल डालकर आग लगा ली। युवती को गंभीर हालत में लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। यह घटना कछौना के गांव लालपालपुर की है। 
विज्ञापन


युवती के आग लगाने की घटना से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। युवती की हालत गंभीर बताई जा रही है। भवानीपुर निवासी शिक्षक राजेंद्र कुमार ने बताया कि पुत्र शशांक शेखर उर्फ शालू की शादी बीते वर्ष उक्त युवती के साथ तय हुई थी।

किन्हीं कारणों के चलते शादी नहीं सकी। युवती ऑटो रिक्शा से घर पहुंची और बिना कुछ कहे आग लगा ली। चिकित्सकों के अनुसार युवती 95 फीसदी जल चुकी है। युवती ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें