फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शौच के लिए निकली युवती की हत्या, खेत में पड़ा था शव, गले में अंगौछा...चेहरे पर चोटों के निशान, जांच शुरू

Wed, 24 Apr 2024 12:24 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: सजेती थाना क्षेत्र में एक युवती की हत्या कर शव खेत में फेंक दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस, फोरेंसिक और डॉग स्क्वायड ने जांच पड़ताल शुरू की है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस और ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में सजेती थाना क्षेत्र (घाटमपुर) के रैपुरा गांव में बुधवार की सुबह खेत में युवती की हत्या करके फेंका गया शव मिलने से हड़कंप मच गया। वह मंगलवार की शाम आठ बजे शौच के लिए घर से निकली थी। सूचना पर पुलिस के साथ पहुंची फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड ने घटनास्थल जांच में जुटी है। रैपुरा निवासी कमलेश संखवार की बेटी रानी (20) मंगलवार की शाम आठ बजे घर से शौच के लिए निकली थी।

विज्ञापन

जब काफी देर तक वो वापस नहीं लौटी, तो सभी ने उसकी खोजबीन देर रात तक की। हालांकि, उसका कोई पता नहीं चल सका। सुबह होने पर परिजनों ने फिर खोजना शुरू किया, तो उसका शव गांव के बाहर एक खेत में खड़े नीम के पेड़ के नीचे पड़ा मिला। उसके गले में अंगौछा पड़ा होने के साथ ही चेहरे व शरीर में चोट के निशान मिले हैं। परिजनो की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड को बुलाकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें