बांदा के बबेरू में चने की भाजी तोड़ने दादा के खेत गई कक्षा पांच में पढ़ने वाली दिहाड़ी मजदूर की 10 साल की बेटी की रविवार की शाम हत्या कर शव खेत में फेंक दिया गया। बच्ची के चेहरे और शरीर के निचले हिस्सों में चोटों के निशान और अस्त-व्यस्त कपड़ों से आशंका जताई जा रही कि हत्या से पहले दुष्कर्म भी किया गया।
दो डाक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम कर स्लाइड जांच के लिए भेजी है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शाम चार बजे बच्ची घर से दादा के खेत भाजी तोड़ने की बात कहकर निकली। देर तक घर न लौटने पर परिजनों ने खोज शुरू की।