फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरेआम शोहदों ने युवती का दुपट्टा खींचा, विरोध करने पर की मारपीट

Mon, 27 Mar 2017 01:33 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर

सार

- दुपट्टा भी खींच ले गए शोहदे
- महाराजपुर थानाक्षेत्र की घटना
- स्कूटी से पुरुष मित्र के साथ घर जा रही थी
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक ओर शोहदों को पकड़ने के लिए एंटी रोमियो अभियान चल रहा है, वहीं रविवार शाम बाइक सवार शोहदों ने छेड़खानी का विरोध करने पर स्कूटी सवार युवती और उसके मित्र को पीट दिया। यही नहीं, शोहदे युवती को धमकी देते हुए उसका दुपट्टा खींच ले गए। सूचना पर सीओ और एसओ फोर्स समेत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शोहदों की तलाश शुरु कर दी है।
विज्ञापन


महाराजपुर थानाक्षेत्र के एक गांव में रहने वाली युवती इंडेन गैस सर्विस में एकाउंटेंट है। वह रविवार को मौर्यपुरी निवासी पुरुष मित्र के साथ स्कूटी से घर जा रही थी। रास्ते में वह रिलायंस पंप पर पेट्रोल भराने के लिए रुकी थी। इसी बीच तीन बाइकों पर सवार छह शोहदे वहां पहुंच गए। वह उसे देखकर अश्लील फब्तियां कसने लगे। युवती ने इसका विरोध किया तो शोहदों ने उसका दुपट्टा खींचने का प्रयास किया। युवती के मित्र ने विरोध जताया तो शोहदों ने मारपीट शुरू कर दी। पेट्रोल पंप कर्मियों ने उस समय तो शोहदों को वहां से खदेड़ दिया।

इसके बाद युवती अपने मित्र के साथ घर की ओर चल दी। हाईवे पर शोहदों ने उनको घेरकर स्कूटी रोक ली। फिर युवती और उसकी साथी को पीटा। धमकी देने के बाद युवती का दुपट्टा खींचकर शोहदे भाग गए। सहमी युवती ने पुलिस को सूचना दी। सीओ अंजनि चतुर्वेदी और एसओ जेपी शर्मा मौके पर पहुंचे। वे घटना से घबराई युवती को थाने ले गए। पुलिस ने युवती से तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शोहदों की पहचान के लिए पेट्रोल पंप के सीसीटीवी फुटेज निकलवाए जा रहे हैं। एसओ का कहना है कि फुटेज से शोहदों की पहचान हो जाएगी।
विज्ञापन


दोस्ती करने से इनकार पर तेजाब फेंकने की दी धमकी
एक छात्रा के दोस्ती करने से इनकार पर शोहदे ने उस पर तेजाब फेंकने की धमकी दी है। छात्रा गंगागंज निवासी है। वह शनिवार को कोचिंग जा रही थी। रास्ते में इलाके में रहने वाले विकास मिश्रा ने उसे रोक लिया और दोस्ती करने का दबाव डालने लगा। इस दौरान उसके साथी शुभम, ऋषि और गोलू भी वहां पर मौजूद थे। जब छात्रा ने इनकार कर दिया तो वह भड़क गया। उसने धमकी दी कि, अगर तुमने मुझसे दोस्ती नहीं की तो मैं तुम्हें किसी से भी दोस्ती करने के काबिल नहीं छोड़ूंगा। चेहरे पर तेजाब डाल दूंगा। सहमी छात्रा ने घरवालों को इस बारे में बताया तो उन्होंने थाने में शोहदे और उसके दोस्तों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें