फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun: दिनदहाड़े युवती का अपहरण, कार सवारों ने दिया वारदात को अंजाम, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 15 Feb 2023 02:39 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन

सार

यूपी के जालौन जिले में युवती के दिनहदाड़े अपरहण का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालौन जिले में कोतवाली माधौगढ़ से महज डेढ़ किमी की दूरी पर एक युवती का दिनहदाड़े अपरहण कर लिया गया। यह घटना बुधवार सुबह माधौगढ़-चितौरा रोड स्थित रोजवैली स्कूल के पास की है। घटना को अंजाम कार सवार बदमाशों ने दिया। युवती बीकॉम की छात्रा है और वह माधौगढ़ स्थित सिहारी बस स्टैंड के पास बने स्टेट बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र पर प्राईवेट नौकरी करती है।

विज्ञापन


चितौरा निवासी  बीकॉम की छात्रा साधना सिंह कुशवाहा रोज की तरह बुधवार सुबह स्टेट बैंक ग्राहक सेवा केंद्र पर जाने के लिए घर से निकली थी। जैसे ही वह अपने गांव से आगे रोज वैली स्कूल के पास पहुंची, तभी कार सवार अज्ञात बदमाशों ने उसको रास्ते से अगवा कर लिया। इस घटना के बारे में जानकारी तब हुई जब अगवा युवती की मौसी ने घर-परिवार के लोगों को पूरी घटना बताई।

Trending Videos

घटना के वक्त युवती अपनी मौसी से फोन पर बात कर रही थी। दिनदहाड़े हुए युवती के अपहरण की जानकारी से इलाके में हड़कंप मच गया। युवती के अपहरण की जानकारी मिलते ही जालौन के पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा माधौगढ़ पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस मामले की जांच में जुट गई। पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, मौके से युवती का बैग भी मिला। पुलिस ने बैग कब्जे में ले लिया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा का कहना है कि परिजनों के माध्यम से युवती के अगवा होने की सूचना मिली है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से सबूत जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर युवती को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा। बताया कि फिलहाल टीमें बना दी हैं, जो मामले की जांच में जुटी हैं।

युवती के पिता जेल में हैं
जिस युवती का अपहरण हुआ है उसके पिता जेल में हैं। युवती के पिता शिवबहादुर सिंह पर एक नाबालिग से छेड़खानी का आरोप लगा था। इसी मामले में पुलिस ने उन्हें 12 दिन पहले पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस इस मामले को भी जोड़कर देख रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें