फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Orai Accident: कंटेनर ने बाइक में मारी टक्कर, दो की मौत और एक घायल, चालक मौके से फरार

Tue, 14 Feb 2023 09:56 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई

सार

झांसी-कानपुर हाईवे स्थित सोमई गांव के पास कंटेनर ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है। बाइक सवार शादी समारोह में शामिल होकर गांव लौट रहे थे।
विज्ञापन
घटना स्थल पर पड़ी बाइक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उरई जिले में ससुराल में आयोजित शादी समारोह से शामिल होकर बाइक से घर लौट रहे तीन युवकों को झांसी-कानपुर हाइवे स्थित सोमई गांव के पास कंटेनर ने टक्कर मार दी। इस घटना में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन

अस्पताल में डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया। एक की हालत गंभीर बनी हुई है। यह घटना मंगलवार को लगभग साढ़े छह बजे हुई। बाइक चालक हेलमेट लगाए था। पुलिस ने कंटेनर को पकड़ लिया है और चालक मौके से भाग गया है।
मध्य प्रदेश के जिला टीकमगढ़ के धवा बंगरा गांव निवासी राहुल यादव (28) सुनील (33) और कल्लू यादव (28) चुर्खी थाना क्षेत्र के जलालपुर चिरगुवां गांव में शादी समारोह में शामिल होने आए थे। मंगलवार की शाम तीनों लोग बाइक से अपने गांव धवा बंगरा जा रहे थे।

विज्ञापन

इनकी बाइक झांसी-कानपुर हाईवे स्थित एट थाना क्षेत्र के सोमई के पास पहुंची। तभी कंटेनर चालक ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। इससे तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने हादसे की सूचना थाना पुलिस को दी।

पुलिस ने तीनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टर ने सुनील यादव और कल्लू यादव को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल राहुल को मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया। पुलिस ने परिजनों को जानकारी देकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कवरेज कर रहे पत्रकार को बाइक ने मारी टक्कर
हाईवे पर कंटेनर और बाइक की भिंडत की सूचना पाकर समाचार कवरेज करने पहुंचे सोमई निवासी रविकांत तिवारी को सड़क पर कवरेज करते समय बाइक ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

ससुराल से शादी में शामिल हो कर लौट रहे थे
चुर्खी थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव निवाली प्रह्राद की बेटी की 13 फरवरी को शहर के विजय विक्रम पैलेस से शादी थी। इसमें जलालपुर गांव के ही राजेंद्र के दामाद टीकमगढ़ जिले के धवा बंगरा गांव से शामिल होने के लिए आए थे। शादी समारोह हो जाने के बाद मंगलवार को वह हाईवे के रास्ते टीकमगढ़ जा रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें