वैन से युवती को अगवा कर सीओडी पुल के आगे झाड़ियों में ले जाकर दुष्कर्म किया। वापस बाकरगंज बाजार में फेंककर भाग निकला। राहगीरों की सूचना पर पहुंची मां ने बेटी को कांशीराम अस्पताल में इलाज कराया।
कानपुर में वैन सवार युवक ने बाकरगंज में खरीददारी करने गई युवती को अगवा कर सीओडी के पास झाड़ियों में ले जाकर दुष्कर्म किया। लहूलुहान हालत में बाकरगंज बाजार के पास फेंक कर भाग निकला। युवती की मां ने आरोपी के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
किदवई नगर में फुटपाथ पर परिवार के साथ रह कर लोहे के औजार बनाने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार को उनकी 18 वर्षीय बेटी बाकरगंज कपड़े खरीदने गई थी। इस बीच चकेरी लाल बंगला निवासी बेचे ने बेटी को वैन से अगवा कर लिया।
सीओडी पुल के आगे झाड़ियों में ले जाकर दुष्कर्म किया। वापस बाकरगंज बाजार में फेंककर भाग निकला। राहगीरों की सूचना पर पहुंची मां ने बेटी को कांशीराम अस्पताल में इलाज कराया। बाबूपुरवा थाना प्रभारी देवेंद्र विक्रम सिंह के अनुसार हिरासत में लेकर युवक से पूछताछ की जा रही है।