हरदोई जिले में बुधवार को एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां ग्राम मोहम्मदपुर निवासी जीनत (6) पुत्री निजामुद्दीन गांव स्थित प्राथमिक स्कूल में पढ़ने जा रही थी। तभी रास्ते में कुत्ते ने छात्रा पर हमला कर मुंह नोच लिया।
जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी मिलते ही परिजनों ने आनन-फानन में छात्रा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। इस घटना से क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है।