फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस से एक बेटी ने कहा- मेरे पापा मुझे बेचने की फिराक में हैं

Mon, 06 May 2019 06:44 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन
यूपी के कन्नौज जिले में शहर की एक कालोनी में रहने वाली किशोरी ने अपने सौतेले पिता से ही जानमाल और इज्जत का खतरा बता पुलिस से शिकायत की है। किशोरी ने कोतवाली में तहरीर दी है। बताया कि वह अपनी मां और भाई-बहनों के साथ सौतेले पिता के पास रह रही थी। आरोप है कि उसका सौतेला पिता उसके प्रति गलत नीयत रखता है और उसे बेचने की फिराक में है। उसने यह सब बातें अपनी मां को बताई, लेकिन उन्होंने भी अनसुना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसी स्थिति में वह अपने चाचा के पास जाना चाहती है

जब उसकी दादी और चाचा ने विरोध किया, तो मां व सौतेले पिता ने मिलकर उसकी दादी और चाचा के साथ मारपीट की। उसने आशंका जताई कि सौतेले पिता के संरक्षण में उसकी जानमाल और इज्जत खतरा है। ऐसी स्थिति में वह अपने बड़े चाचा के पास जाना चाहती है। उसने अपने शैक्षिक प्रमाणपत्र, कपड़े व अन्य सामान को सौतेले पिता के घर से दिलवाने की गुहार लगाते हुए सुरक्षा की मांग की है। कोतवाली प्रभारी ने मामले की जांच करने की बात कही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें