फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज: संदिग्ध हालात में युवती की मौत, चार माह पहले की थी कोर्ट मैरिज, परिजनों का हंगामा

Sat, 21 Dec 2019 10:05 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कन्नौज के इंदरगढ़ में संदिग्ध हालात में युवती की इटावा में मौत हो गई। वहां की पुलिस को बगैर सूचना दिए मृतका के पिता शव लेकर उसके पति के घर पहुंच गए। उन्होंने हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया। इंदरगढ़ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पति को हिरासत में ले लिया है।  
विज्ञापन


इंदरगढ़ थानाक्षेत्र के गांव मढ़पुरा निवासी अमित कुमार पुत्र कप्तान सिंह और पड़ोसी गांव हरचंदापुर की रहने वाली युवती लक्ष्मी इसी वर्ष 20 सितंबर को परिजनों को बगैर बताए दिल्ली चले गए थे। एक अक्तूबर को दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली थी।  कुछ दिन से अमित लक्ष्मी को लेकर इटावा में बहनोई अतुल के यहां रह रहा था।

 

शनिवार की सुबह अमित ने फोन कर लक्ष्मी के पिता राजू को लक्ष्मी की हालत बिगड़ने की सूचना देकर इटावा बुलाया। जानकारों के मुताबिक अस्पताल जाते समय इटावा के चौपुला पुल पर लक्ष्मी की मौत हो गई। परिजनों के साथ पहुंचे राजू इटावा पुलिस को बगैर सूचना दिए शव लेकर कार से घर आ गए।

इसके बाद अमित के घर के बाहर शव रखकर यह कहते हुए हंगामा शुरू कर दिया कि अमित ने उसकी बेटी लक्ष्मी की पीट-पीटकर हत्या की है। जानकारी पर इंदरगढ़ थाना पुलिस ने लक्ष्मी के शव को कब्जे में लेने के साथ ही पति अमित को हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी सुजीत वर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
 
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की जाएगी। मृतका के पिता राजू ने पुलिस को बताया कि 29 सितंबर को अमित कुमार, आलोक कुमार और सुख्खापुरवा बिल्हौर, कानपुर नगर निवासी नीरज के खिलाफ थाने में लक्ष्मी को गायब करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कोर्ट मैरिज करने की जानकारी होने पर थाना पुलिस को कार्रवाई न करने का शपथ पत्र दिया था।

अब किसी बात को लेकर अमित कुमार ने अज्ञात लोगों के साथ मिलकर उसकी बेटी लक्ष्मी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि वह सूचना पर इटावा चौपुला पुल पर पहुंचे। कार में बेटी के शव के पास अमित का बहनोई अतुल और उसकी मां मिलीं। यह लक्ष्मी की मौत की बाबत कुछ नहीं बता सकीं।

वहीं, अमित के पिता कप्तान ने पुलिस को बताया कि लक्ष्मी की मौत बीमारी से हुई है। थाना प्रभारी सुजीत वर्मा ने बताया कि पिता ने मृतका के पति पर हत्या का आरोप लगाकर तहरीर दी है। पति को हिरासत में लेकर जांच की जा रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें