उन्नाव में नागरिकता कानून पर हिंसा के बाद रूट मार्च करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
उन्नाव में जुमा की नमाज के बाद भीड़ को प्रदर्शन के लिए उकसाने वाले युवक को पुलिस ने शांतिभंग की धारा में जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार भीड़ के बीच से सबसे पहले नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में स्लोगन लिखी तख्ती हाथ में लेकर भीड़ को प्रदर्शन के लिए उकसाया।
इसके अलावा सोशल मीडिया पर लोगों को प्रदर्शन के लिए जामा मस्जिद पहुंचने की अपील करने वाले नागरिक एकता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सहित जिन दो लोगों पुलिस ने हिरासत में लिया था उन्हें शनिवार सुबह हिदायत देकर छोड़ दिया। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर शुक्रवार को उन्नाव में भी हिंसा भड़काने की कोशिश हुई।