फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: ट्रक व जीप की टक्कर में युवती की मौत, तीन घायल

Thu, 23 Jul 2020 11:34 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
विज्ञापन
उरई में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उरई में ट्रक व जीप की टक्कर में जीप सवार युवती की मौत हो गई। जबकि जीप सवार अन्य लोगों को मामूली चोटें आई हैं। ग्रामीणों ने ट्रक चालक को दौड़ाकर पकड़ने के बाद पीटकर पुलिस को सौंप दिया। इलाकाई लोगों का आरोप है कि ट्रक चालक शराब के नशे में था।
विज्ञापन


कोतवाली कोंच क्षेत्र के ग्राम लौना व हाल पता मोहल्ला रामनगर निवासी आकांक्षा उर्फ  मुस्कान (19) पुत्री मनीष शुक्ला अपने मामा मनोज कुमार निवासी शहजादपुरा कोतवाली जालौन के साथ जीप में सवार होकर उरई आ रही थी। जीप में मनोज की बेटी प्रांजुल तिवारी (16) व भतीजा प्रहलाद (10) पुत्र पवन कुमार निवासी ग्राम शहजादपुरा भी थे।

जब उनकी जीप शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुकरगांव स्थित शहजादपुरा मोड़ पर पहुंची तभी जालौन की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जीप में टक्कर मार दी। जिस ओर जीप में टक्कर लगी, उसी ओर आकांक्षा भी बैठी हुई थी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा देख  वहां लोगों की भीड़ लग गई और वहीं सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


आनन-फानन में आकांक्षा व जीप में सवार घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर आकांक्षा को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि जीप में सवार अन्य लोगों को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने आकांक्षा के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

उधर मौके से भाग रहे ट्रक को ग्रामीणों ने पीछा करके पकड़ लिया और मारपीट कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। हादसे के कारण रोड पर कुछ देर के लिए जाम भी लगा रहा। पुलिस का कहना है कि चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है।

भांजी की जिद याद कर बिलखते रहे मामा
 मामा मनोज कुमार ने रोते हुए बताया कि जब वे लोग घर से निकले थे तो आकांक्षा पीछे की सीट पर बैठी हुई थी। गांव से बाहर आते ही वह जिद करने करने लगी कि जीप में आगे की सीट पर बैठेगी, क्या पता था कि उसकी जिद ही उसकी मौत का कारण बन जाएगी।

आए दिन होते हादसे, पिकेट लगाने की मांग
इलाकाई लोगों का कहना है कि रोड पर आए दिन तेज रफ्तार ट्रक चालक किसी न किसी को हादसे का शिकार बनाते रहते हैं। रोड पर कोई पुलिस कर्मी न होने से चालकों की मनमानी बनी रहती है। लिहाजा रोड पर पिकेट ड्यूटी लगाई जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें