फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया: पानी भरे टब में गिरी तीन साल की बच्ची, डूबने से मौत

Wed, 03 Jun 2020 08:58 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन
औरैया जिले में दिबियापुर के कंचौसी मोड़ के पास लखनपुर में तीन वर्षीय बालिका की टब में गिरकर डूबने से मौत हो गई। पंकज की पुत्री देवांशी बुधवार दोपहर गांव के बच्चों के साथ खेल रही थी। उसी समय बच्ची का पैर फिसल गया और वह पानी भरे टब में गिर गई।
विज्ञापन


काफी देर तक वह टब में ही पड़ी रही। परिजनों को जानकारी मिली तो वह चिचौली स्थित जिला चिकित्सालय ले गए। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दिबियापुर थाने के प्रभारी निरीक्षक अनिल विश्वकर्मा का कहना है कि उन्हें घटना के बारे में जानकारी नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें