यूपी में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। इसके साथ ही कोरोना से मौतों का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। औरैया जिले में बुधवार को कोरोना से एक मरीज की मौत हो गई। जिले में यह कोरोना से पहली मौत है।
सीएचसी अधीक्षक अछल्दा सिदार्थ वर्मा ने बताया कि भूरे (46) पुत्र रामस्वरूप ने सैफई में कोरोना के इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक फफूंद थाना क्षेत्र के सैनपुर निवासी है। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 38 है। जिले में एक्टिव केस 14 हैं। 25 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं।