फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई में सड़क हादसा: बेकाबू कार ने मासूम छात्रा को मारी टक्कर, मौत से मचा कोहराम

Thu, 29 Feb 2024 06:10 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: बेकाबू कार की टक्कर से मासूम छात्रा की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
नित्या की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में आंगनबाड़ी केंद्र से घर लौट रही छात्रा को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में लखनऊ ले जाते समय उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से चालक कार समेत भाग निकला। सुरसा थाना क्षेत्र के जगतपुरवा निवासी अखिलेश की पुत्री नित्या (7) आंगनबाड़ी केंद्र में चलने वाले प्री स्कूल में पढ़ती थी। बुधवार को गांव के ही आंगनबाड़ी केंद्र से पढ़कर नित्या घर जा रही थी।

विज्ञापन


रास्ते में एक तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। गंभीर हालत में परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। हालत में सुधार न होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर लखनऊ जा रहे थे, रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सुरसा पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वह दो भाई बहनों में छोटी थी। सुरसा के प्रभारी निरीक्षक इंद्रेश यादव ने बताया कि कार चालक की तलाश की जा रही है। परिजनों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें