फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रूखाबाद: स्कूल जा रही छात्रा को ट्रक ने रौंदा, दर्दनाक मौत

Tue, 30 Oct 2018 11:22 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
घटना स्थल पर बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के फर्रूखाबाद जिले में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहां स्कूल जाते समय ट्रक की टक्कर से एक छात्रा की मौत हो गयी। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल जाते सहमे हुए बच्चे - फोटो : अमर उजाला
यह घटना फर्रूखाबाद जिले में एटा थाना राजारामपुर क्षेत्र की है। यहां मझोला गांव निवासी 16 वर्षीय छात्रा मेघा यादव पुत्री उदयभान कायमगंज के एक इंटर कालेज में पढ़ती थी। मंगलवार सुबह छात्रा घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी तभी रास्ते में पीछे से आ रहे ट्रक ने उसे रौंद दिया। हादसे में छात्रा की मौके पर ही मौत हो गयी। संबंधित थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें