यूपी में चित्रकूट शहर के एक ट्रेडिंग कंपनी के प्रशिक्षु ने प्रेमिका से शादी न हो पाने के गम में ट्रेन के आगे छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक जौनपुर जिले के माधवपुर निवासी था। प्रेमिका भी उसी जिले की निवासी है। जिसकी शादी अन्य स्थान पर तय होने से वह परेशान रहता था। उसके कमरे से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। मृतक के दोस्तों की शिनाख्त के बाद पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दी है।
जौनपुर जिले के माधवपुर मीरागंज निवासी मुमताज का पुत्र अब्दुल (19) तीन माह पूर्व चित्रकूट में संचालित रक्षा ट्रेडि़ंग कंपनी में प्रशिक्षु था। वर्तमान में वह डिस्ट्रीब्यूटर था। वह अपने सहयोगी प्रशिक्षुओं के साथ कालूपुर गांव में किराए के मकान में रहता था। सोमवार प्रतिदिन की तरह वह दोस्तों के साथ शौच क्रिया के लिए रेलवे लाइन की ओर निकला। दोस्त सभी इधर-उधर थे।
इसी बीच एक ट्रेन उधर से गुजरी तो अचानक अब्दुल ने ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। जिससे उसके शरीर के कई हिस्से कटकर बिखर गए। यह देखकर उसके सारे दोस्त डर गए कुछ तो मौके से भाग निकले। एक दोस्त रामपुर खुर्द निवासी अमित पांडेय ने पुलिस सूचना देकर ग्रामीणों की मदद से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।