फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव: ममेरे भाई के मुंडन में आई बच्ची की नहर में डूब कर मौत, मातम में बदलीं खुशियां

Sat, 08 Feb 2020 06:27 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उन्नाव के थाना बांगरमऊ के सुरसेनी गांव निवासी महेन्द्र की 6 वर्षीय बेटी सिमरन अपनी मां सुधा के साथ शनिवार दोपहर ममेरी भाई के 10 फरवरी को होने वाले मुंडन संस्कार में शामिल होने के लिए आई थी।
विज्ञापन


दोपहर बाद वह अपने मामा की 8 वर्षीय बेटी के साथ गांव के किनारे से निकली शारदा नहर पर गई थी। जहां वह नहर के किनारे पानी लेते समय उसका अचानक पैर फिसल गया। जिससे वह  नहर में गिर कर डूबने लगी।

उसे डूबता देख मामा की बेटी कामनी ने शोर मचाया। शोर सुनकर ग्रामीण दौड़ कर जब तक उसे पानी से निकालते तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बेटी की मौत की खबर पर मां सुधा व उसके रिश्तेदारो में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी परिजनों ने पुलिस को नही दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें