उन्नाव के थाना बांगरमऊ के सुरसेनी गांव निवासी महेन्द्र की 6 वर्षीय बेटी सिमरन अपनी मां सुधा के साथ शनिवार दोपहर ममेरी भाई के 10 फरवरी को होने वाले मुंडन संस्कार में शामिल होने के लिए आई थी।
दोपहर बाद वह अपने मामा की 8 वर्षीय बेटी के साथ गांव के किनारे से निकली शारदा नहर पर गई थी। जहां वह नहर के किनारे पानी लेते समय उसका अचानक पैर फिसल गया। जिससे वह नहर में गिर कर डूबने लगी।
उसे डूबता देख मामा की बेटी कामनी ने शोर मचाया। शोर सुनकर ग्रामीण दौड़ कर जब तक उसे पानी से निकालते तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बेटी की मौत की खबर पर मां सुधा व उसके रिश्तेदारो में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी परिजनों ने पुलिस को नही दी है।