फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति की मौत, फिर जीजा की हरकतों ने झकझोर दिया था, आखिर हार गयी "जिंदगी की जंग"

Mon, 17 Dec 2018 02:34 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

- 29 नवंबर को खुद पर मिट्टी का तेल उड़ेलकर लगाई थी आग
- मृत्यु से पूर्व बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ दर्ज की गई थी रिपोर्ट 
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के बजरिया में जीजा की छेड़छाड़ से तंग आकर खुद को आग लगाने वाली महिला ने रविवार को एक निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। शादी के कुछ दिन बाद ही पति की मौत के बाद वह मायके में रह रही थी।
विज्ञापन


जीजा की हरकतों से आजिज आकर उसने 29 नवंबर को मिट्टी का तेल उड़ेलकर खुद को आग लगा ली थी। मृत्यु से पूर्व महिला के आरोप लगाने पर जीजा के खिलाफ छेड़छाड़ में मामला दर्ज किया गया था।

डेमो पिक
बजरिया के ब्रह्मनगर निवासी महिला अशोक नगर स्थित एक ब्यूटी पार्लर में काम करती थी। पिता का आरोप है कि काकादेव निवासी उनका दामाद आए दिन उनकी छोटी बेटी संग छेड़छाड़ करता था। इसकी शिकायत कई बार बेटी ने की थी। टोकने पर उसकी हरकतें बढ़ने लगीं। पार्लर पर जाकर वह बेटी को परेशान करने लगा। 28 नवंबर को पार्लर पहुंचकर उसने बदनियती से बेटी को दबोच लिया।

शोर मचाने पर वह बेटी को जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला था। 29 नवंबर को बेटी ने खुद पर मिट्टी का तेल उड़ेलकर आग लगा ली थी। गंभीर हालात में उसे उर्सला में भर्ती कराया। यहां से बेटी को सिविल लाइंस स्थित एक निजी अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया था। रविवार तड़के उसने दम तोड़ दिया। पिता के मुताबिक शादी के कुछ साल बाद ही छोटे दामाद की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

डेमो पिक
इसके बाद वह उनके पास चली आई थी। आर्थिक स्थिति खराब होने के चलते वह अपना खर्च उठाने के लिए ब्यूटी पार्लर पर काम कर रही थी। थाना प्रभारी बजरिया जय प्रकाश पाल ने बताया कि मृत्यु से पहले महिला के आरोप लगाने पर जीजा के खिलाफ छेड़छाड़ में मामला दर्ज किया गया था। परिजनों के तहरीर देने आरोपी के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का भी मामला दर्ज किया जाएगा। 

पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग
आरोपी की पत्नी ने पोस्टमार्टम हाउस से मौजूद पुलिस कर्मियों से पति के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। उनका कहना था कि उसके पति की प्रताड़ना से तंग आकर बहन ने आत्महत्या कर ली, ऐसे पति के साथ रहने से अच्छा है कि मैं भी अपने मायके में ही रहूं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें