फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये दिल का मामला है: प्रेमी की शादी तय होने पर टावर पर चढ़ी युवती, शादी के लिए हां होते ही उतरी

Wed, 10 Jun 2026 05:40 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
लखनऊ के एक युवक की दोस्ती सीतापुर निवासी युवती से सोशल मीडिया पर हो गई। पांच साल पहले हुई दोस्ती महोब्बत में बदल गई और दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। इसी बीच युवती को पता चला कि प्रेमी की शादी बीस जून को होनी है। इस पर युवती सोमवार शाम मोबाइल टावर पर चढ़ गई। प्रेमी के आने और शादी का भरोसा देने पर युवती नीचे उतरी।
विज्ञापन


लोनार कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती सोमवार देर शाम 180 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। इसका पता चलते ही ग्रामीणों की भीड़ लग गई और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बातचीत के दौरान पता चला कि टावर पर चढ़ी एक युवती के प्रेमी की शादी तय हो गई है। इससे नाराज होकर वह टावर पर चढ़ गई।
विज्ञापन

काफी देर तक चले समझाने के प्रयासों के बीच लखनऊ जनपद के गढ़िया दिल्ला निवासी प्रेमी को वहां लाया गया। प्रेमी ने शादी के लिए हां कर दी। तब युवती नीचे उतरी। थानाध्यक्ष सुनील मिश्रा ने बताया कि दोनों पक्ष शादी के लिए सहमत हैं। युवती को उसके घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें