फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टंट दिखाकर छा गए ‘घोस्ट राइडर्स’ 

Sat, 08 Jul 2017 08:32 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
बाइक स्टंट
घोस्ट राइडर्स ने शुक्रवार को कानपुर क्लब में बाइक से स्टंट दिखाकर सभी को अचरज में डाल दिया। वहां मौजूद सैकड़ों युवाओं ने तालियां बजाकर राइडर्स का उत्साह बढ़ाया। इस दौरान बजाज कंपनी की ओर से टेस्ट ड्राइव, बाइक डिस्प्ले, नि:शुल्क सर्विस कैंप, फाइनेंस सपोर्ट कैंप का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन

2 of 4
बाइक स्टंट
स्टंट करने वाले दक्ष (एक्सपर्ट) होते हैं। उन्हें देखकर युवाओं को बाइक से स्टंट नहीं करने चाहिए। ऐसा करने पर बड़ा हादसा हो सकता है।
 
विज्ञापन

3 of 4
बाइक स्टंट
घेरे में मौजूद दो घोस्ट राइडरों ने तेज म्यूजिक के बीच एक पहिए पर बाइक नचाकर, अगले फिर पिछले पहिए पर बाइक खड़ी करना, तेज रफ्तार बाइक में ब्रेक लगाकर स्लिप करने सहित दर्जनों स्टंट दिखाकर लोगों को रोमांचित कर दिया। वहां मौजूद सैकड़ों युवा स्टंट देखते रहे। युवाओं ने स्टंट के दौरान मोबाइल से वीडियो बनाया और सेल्फी भी ली। 
 
विज्ञापन

4 of 4
बाइक स्टंट
स्टंट के जरिए बाइकर्स ने पल्सर बाइक की क्षमता दिखाई। पल्सर फेस्ट का आयोजन देश के अलग-अलग शहरों में लगातार चलता रहेगा। इस दौरान वहां मौजूद अनुज अग्निहोत्री ने युवाओं को चेतावनी देते हुए कहा कि इस तरह के स्टंट करना जानलेवा साबित हो सकता है। विशेष प्रशिक्षण के बाद राइडर्स स्टंट दिखा रहे हैं। इसमें अनुपम शिवराज सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें