फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghatampur: अग्निवीर भर्ती में असफल होने से निराश युवक ने जान दी, युवाओं को देश सेवा के लिए करता था प्रेरित

Mon, 26 Sep 2022 11:49 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, घाटमपुर

सार

यूपी के घाटमपुर में अग्निवीर भर्ती में असफल होने से निराश युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
शाहरुख खान की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेना के लिए हुई अग्निवीर भर्ती में असफल होने से निराश साढ़ थाना क्षेत्र के रावतपुर चौधरियान गांव निवासी शाहरुख खान (23) ने फंदा लगाकर जान दे दी। पिता मजीद अहमद ने बताया कि भर्ती के लिए यह उसका आखिरी मौका था। इसी वजह से वह अवसाद में चला गया था। पिता के मुताबिक शाहरुख गांव के अन्य युवाओं के साथ शारीरिक परीक्षा की तैयार में जुटा था।

विज्ञापन


वह देश की सेवा करना चाहता था। जुलाई में हुई परीक्षा में वह असफल हो गया था। इसके बाद वह तनाव में रहने लगा। उससे दूसरी नौकरी की तैयारी करने को कहा गया, लेकिन वह कुछ सुनने को तैयार नहीं था। शनिवार रात लगभग 11 बजे पशु बाड़े में रस्सी से लटकता उसका शव मिला। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन

युवाओं को देश सेवा के लिए करता था प्रेरित
शाहरुख शाम होते ही गांव के बाहर सड़क पर दौड़ आदि की तैयारी में जुट जाता था। गांव के दूसरे युवाओं को भी देश सेवा के लिए प्रेरित करता था। पिता ने बताया कि शाहरुख छह भाइयों व दो बहनों में चौथे नंबर का था। पोस्टमार्टम के बाद रविवार दोपहर शाहरुख का शव घर पहुंचा। शाम को गांव के बाहर बने कब्रिस्तान में उसे सुपर्द-ए-खाक किया गया। इस दौरान आसपास के गांवों के सैकड़ों युवा मौजूद रहे। चौकी प्रभारी अमरजीत सिंह राठौर ने बताया कि अभी तक की जांच में यही बात सामने आई है कि परीक्षा में असफल होने से वह तनाव में था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें