फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली से पहले शिफ्ट कराएं ट्रांसफार्मर और केबल : नगर आयुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। ग्रीनपार्क से घंटाघर तक सीएम ग्रिड योजना के तहत बन रही सड़क पर ट्रांसफॉर्मर और बिजली के तारों की शिफ्टिंग दीपावली से पहले पूरी कराई जाए। यह निर्देश सोमवार को नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने निर्माण कार्यों के निरीक्षण के दौरान दिए।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि ग्रीनपार्क चौराहे पर केस्को से शटडाउन नहीं मिलने के कारण फुटपाथ निर्माण और ट्रांसफॉर्मर शिफ्टिंग का काम रुका है। दो दिन सुबह 10 से शाम चार बजे तक शटडाउन मिलने पर ट्रांसफॉर्मर और केबल शिफ्टिंग पूरी हो सकती है। नगर आयुक्त ने केस्को के तकनीकी अभियंताओं से समन्वय कर समस्या दूर कराने के लिए कहा। कहा कि जरूरत पड़ने पर केस्को के प्रबंध निदेशक से वार्ता की जाए। शिफ्टिंग के बाद स्लिप रोड और फुटपाथ का निर्माण तेजी से पूरा कराया जाए। निरीक्षण में मुख्य अभियंता आलोक श्रीवास्तव और कार्यदायी संस्था के पदाधिकारी मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें