फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: केडीए में मनचाहे फ्लैट पाएं, ऐसे करें आवेदन

Mon, 01 Feb 2021 11:45 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
विकास नगर स्थित सिग्नेचर ग्रींस सिटी में भी खाली हैं फ्लैट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लोगों का आशियाने का सपना पूरा करने के लिए केडीए 1 फरवरी से ‘प्रथम आगत, प्रथम प्रदत्त’ (पहले आओ, पहले पाओ) योजना शुरू कर रहा है। इस योजना के तहत केडीए 11.53 से 61.96 लाख तक के फ्लैट बेच रहा है। आवेदन कर मनचाहे फ्लैट लिए जा सकते हैं।
विज्ञापन


योजना 31 मार्च तक चलेगी। इस योजना के तहत सबसे सस्ता फ्लैट शताब्दी नगर सुलभ आवास टाइप-2 (हिमगिरी, नीलगिरी, सरस्वती) में है। इनमें भूतल के फ्लैट की कीमत 14.24 लाख रुपये है, अन्य तलों के फ्लैट 11.53 लाख रुपये तय की गई है।

इन फ्लैटों में दो बेडरूम, एक किचन, लैट्रिन-बाथरूम है। इसी तरह रामगंगा इन्क्लेव, शताब्दी नगर में भूतल का फ्लैट 18.20 लाख रुपये में और अन्य तलों के फ्लैट 17.50 लाख रुपये में आवंटित किए जा रहे हैं। इनमें फ्लैटों में दो बेडरूम, एक ड्राइंग रूम, एक किचन, दो टायलेट और एक बालकनी है।
विज्ञापन


सबसे महंगा फ्लैट विकास नगर स्थित सिग्नेचर ग्रींस में हैं। चिड़ियाघर के पास स्थित इस आवासीय योजना में थ्री-बीएचके फ्लैट 61.96 लाख रुपये का है। इसी योजना में टू-बीएचके फ्लैट 49.70 लाख रुपये का आवंटित किया जा रहा है।

कल्याणपुर - बिठूर मार्ग स्थित केडीए हाइट्स आवासीय योजना में टू-बीएचके फ्लैट की कीमत 34.90 और थ्री-बीएचके की कीमत 50.38 तय की गई है। मैनावती मार्ग स्थित केडीए ग्रींस, शताब्दी नगर फेस-2, जवाहरपुरम सेक्टर-6, 13, शताब्दी नगर स्थित केडीए ड्रीम्स, शताब्दी नगर सुलभ आवास टाइप-1 हिमालय में 18.62 लाख से 22.54 लाख रुपये तक के फ्लैट हैं।

प्राधिकरण परिसर स्थित बैंक शाखा में करें आवेदन
केडीए बल्क सेल के प्रभारी आशु मित्तल के अनुसार फ्लैट खरीदने के लिए आवेदन पुस्तिका एचडीएफसी बैंक की प्राधिकरण परिसर स्थित शाखा से 1 फरवरी से 31 मार्च तक खरीदी जा सकती है। आवेदनपत्र में तय पंजीकरण धनराशि सहित प्राधिकरण में जमा किए जा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें