फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों के शेड्यूल बदलाव की रेल मदद पोर्टल से लें जानकारी, उत्तर मध्य रेलवे जोन के तहत चल रही 78 जोड़ी ट्रेनें

Tue, 08 Dec 2020 10:27 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन
उत्तर मध्य रेलवे जोन के तहत चल रही 78 जोड़ी ट्रेनों के समय, ठहराव में बदलाव किया गया है। रेलवे ने इसकी जानकारी समाचार पत्रों के माध्यमों से दी है। वहीं किसी को जानकारी करनी हो तो रेलवे के रेल मदद पोर्टल से हासिल कर सकता है।
विज्ञापन


जिनके टिकट बुक थे, उनकी ट्रेनों के शेड्यूल बदलने की जानकारी उन्हें मोबाइल पर मैसेज कर दी गई है। एनसीआर के सीपीआरओ अजीत कुमार सिंह ने बताया कि रेल मदद की वेबसाइट https://railmadad.indianrailways.gov.in पर जाकर या रेल मदद राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 139 डायल कर जानकारी ली जा सकती है।

रेल मदद, यात्री और पार्सल सेवाओं से संबंधित सभी पूछताछ के लिए एक एकल खिड़की है और इस पोर्टल में नेशनल ट्रेन पूछताछ प्रणाली (एनटीईएस) की वेबसाइट enquiry.indianrail.gov.in, टिकट बुकिंग के लिए आईआरसीटीसी के वेबसाइट irctc.co.in, अनारक्षित टिकटिंग एप, ऑनलाइन रिटायरिंग रूम बुकिंग की वेबसाइट rr.irctctourism.com, यात्री आरक्षण जानकारी वेबसाइट indianrail.gov.in और भारतीय रेल की आधिकारिक वेबसाइट indianrailways.gov.in के लिए एक जगह पर लिंक भी है।
विज्ञापन


इस पोर्टल और हेल्पलाइन नंबर का उपयोग ट्रेनों और स्टेशनों से संबंधित शिकायत दर्ज करने के लिए भी किया जा सकता है। यह यात्री और माल ढुलाई सेवाओं में सुधार के लिए सुझाव देने का मंच भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें