जर्मन दंपति डेनिस और कालरा इटावा सफारी पार्क के बने पहले विदेशी पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
खुलने के दूसरे दिन ही इटावा सफारी देखने दो विदेशी पर्यटक पहुंच गए। जर्मनी के इन पर्यटकों ने सफारी के गेट से लेकर किलेनुमा बनी दीवारों की खूब तारीफ की। दूसरे दिन कुल 355 सैलानियों ने सफारी का लुत्फ उठाया, इसमें 21 बच्चे भी शामिल रहे।
जर्मनी के डेविड (32) पत्नी कालरा (30) के साथ भारत भ्रमण पर निकले हैं। मैनपुरी निवासी टैक्सी चालक कम गाइड अजीत सिंह ने बताया कि जर्मन दंपति को वह बनारस ले गए थे। उनको आगरा जाना था। रास्ते में मैंने ही उन्हें इटावा सफारी के बारे में बताया।