फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना भर्ती प्रक्रिया में सेंध लगाकर फर्जी तरीके से दौड़े दो युवक फरार, पांच पर रिपोर्ट

Tue, 26 Nov 2019 08:02 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
पुलिस की हिरासत में युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फर्रुखाबाद फतेहगढ़ स्थित राजपूत रेजीमेंट सेंटर में भर्ती के सातवें दिन बुलंदशहर जिले के दो युवक भर्ती प्रक्रिया में सेंध लगाकर करियप्पा मैदान में फर्जी तरीके से दौड़ लगाकर फरार हो गए। उनके स्थान पर पंजीकृत दो युवक करियप्पा मैदान की चहारदीवारी को फांदकर मैदान में घुस गए। उनको सेना के जवानों ने पकड़ लिया।
विज्ञापन


तलाशी में इनके पास से लखीमपुर खीरी जनपद से जारी मूल निवास प्रमाण पत्र मिले हैं। पूछताछ में दोनों ने बताया कि बुलंदशहर के दलाल ने 50-50 हजार रुपये लेकर दूसरे युवकों को मैदान में दौड़ाने की व्यवस्था की थी। बरेली के भर्ती अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने पकड़े गए दो युवकों समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मंगलवार को जनपद लखीमपुर खीरी व बहराइच की भर्ती थी।

 

प्रक्रिया छावनी के करियप्पा मैदान में चल रही थी। तभी सुबह 8:40 बजे दौड़ लगाने के बाद बायोमीट्रिक हाजिरी को अंगूठा लगाने की बारी आई तो दो युवक लघुशंका के बहाने मैदान से दीवार कूद कर भाग गए। उनकी जगह पर दो युवक दीवार फांदकर घुसने का प्रयास कर रहे थे। तभी जवानों ने दोनों युवकों को पकड़ लिया।

इन्होंने अपने नाम सम्मी भाटी पुत्र श्योपाल सिंह निवासी तेलियां घाट थाना खुर्जा जिला बुलंदशहर और अजीत भाटी पुत्र ओम प्रकाश भाटी निवासी गांव कलुदिया थाना खुर्जा जिला बुलंदशहर बताए। उनके बैग की तलाशी ली गई। इसमें दोनों के मूल निवास प्रमाण पत्र मिले। इन पर मोहल्ला ईदगाह पोस्ट बरखेरवा गांव कैमहरा थाना व तहसील लखीमपुर जिला लखीमपुर खीरी का पता लिखा था।

 
विज्ञापन

नाम व पिता के नाम सही थे।  सम्मी भाटी का हाईस्कूल का अंकपत्र मिला। इस पर जन्मतिथि 20 मई 1999 लिखी हुई थी। उसने हाईस्कूल की परीक्षा बंधू इंटर कालेज ककौरी जिला बलरामपुर केंद्र से पास की थी। सम्मी व अजीत ने बताया कि कपिल निवासी गांव फुलेदा थाना रऊपुरा जिला बुलंदशहर  ने प्रति व्यक्ति पचास हजार रुपये उनसे सेना में भर्ती कराने के लिए लिए।

इसके चलते उनके स्थान पर मोहित  ने सम्मी भाटी व दूसरे युवक देवेंद्र ने अजीत भाटी के लिए मैदान में दौड़ लगाई। अजीत व सम्मी के हाथों पर मुहर भी नहीं लगी पाई गई। सभी युवकों के मुहर लगाकर ही प्रवेश दिया जाता है। आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। कोतवाल अजय नरायण सिंह ने बताया कि बरेली के भर्ती निदेशक कर्नल समीर सरधाना की तहरीर पर सम्मी, अजीत, मोहित, देवेंद्र व कपिल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 

सेना के दो जवानों के नाम भी शामिल, जांच होगी
कोतवाल अजय नारायण सिंह ने बताया कि भर्ती निदेशक की ओर से दी गई तहरीर में कहा गया सेना में मंगलवार को भर्ती के दौरान सिख लाइट रेजीमेंट के जवान गुरुजीत सिंह, छिंदूपाल सिंह तैनात थे। दोनों की अलग-अलग शिफ्ट ड्यूटी थी। विवेचना में इन दोनों जवानों से भी पूछताछ की जाएगी। आखिर वह ड्यूटी पर तैनात रहे और दोनों फर्जी प्रतिभागी अंदर आकर दौड़ लगाकर आसानी से कैसे भाग गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें