फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: पत्नी को खिलाई नशीली दवा, फिर नाबालिग भतीजी से किया दुष्कर्म, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी

Thu, 16 Nov 2023 12:50 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: थाना प्रभारी अशोक दुबे ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता का मेडिकल कराकर मजिस्ट्रेटी बयान दर्ज होंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में चकेरी निवासी महिला ने अपने पति पर बहन की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता के अनुसार पति उसे नींद की दवा देकर सुला देता था। इसके बाद भतीजी से दुष्कर्म करता था। महिला के अनुसार करीब डेढ़ माह पहले उसकी तबीयत खराब हो गई थी।

विज्ञापन

घर के काम में सहयोग के लिए बहन की 12 वर्षीय बेटी को घर बुला लिया था। आरोप है कि उसका पति रात में नींद की दवा देकर उसे सुला देता था और बच्ची से दुष्कर्म करता था। कुछ दिनों से वह गुमसुम रहने लगी थी। उससे कारण पूछा, तो आपबीती बताई।
इसके बाद पति के खिलाफ चकेरी थाने में शिकायत की। थाना प्रभारी अशोक दुबे ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता का मेडिकल कराकर मजिस्ट्रेटी बयान दर्ज होंगे। इसके बाद अग्रिम कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें