फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: गौरी माजिद और लक्ष्मी हजारिया इलेवन ने जीते मैच

विज्ञापन
विजेता गौरी माजिद इलेवन टीम। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
कानपुर। स्व. नागेंद्र स्वरूप अंडर-16 क्रिकेट चैंपियनशिप में गुरुवार को गौरी माजिद इलेवन ने रमा मिश्रा इलेवन को आठ विकेट से और लक्ष्मी हजारिया इलेवन ने सकर इलेवन को चार विकेट से हरया। डॉ. वीरेंद्र स्वरूप क्रिकेट अकादमी की ओर से दोनों मैच फूलबाग स्थित डीएवी मैदान पर खेले गए।
विज्ञापन


पहले मैच में रमा मिश्रा इलेवन ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 91 रन बनाए। टीम से युवराज ने 24 रन बनाए, तो गेंदबाजी में तनिष्क व कृष ने दो-दो विकेट झटके। वहीं गौरी माजिद इलेवन ने 7.4 ओवर में दो विकेट पर 92 रन बनाकर मैच जीता। टीम से अव्यांश पांडेय ने 54 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में हुसैन ने एक विकेट झटका।

प्लेयर ऑफ द मैच अव्यांश को चुना गया। दूसरे मैच में सकर इलेवन ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 108 रन बनाए। टीम से स्वास्तिक ने 27 व मोहम्मद ने 21 रन बनाए, तो गेंदबाजी में अंशवीर सिंह ने चार को आउट किया।
विज्ञापन


वहीं लक्ष्मी हजारिया इलेवन ने 18.4 ओवर में छह विकेट पर 112 रन बनाकर मैच जीता। टीम से आयुष शर्मा ने 37 व शिवांश शर्मा ने 27 रन बनाए, तो गेंदबाजी में प्रीतक साहू व अभिशांत सिंह ने दो-दो विकेट झटके। प्लेयर ऑफ द मैच अशंवीर सिंह को चुना गया। यह जानकारी आयोजन सचिव एहसान इमरान ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें