फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: गर्ग ऑर्थो वॉरियर्स ने बुक माय हॉलिडे स्पार्टंस को चार विकेट से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। दिलबाग रोज गार्डन आरडब्ल्यूए की ओर से रविवार को दिलबाग रोज गार्डन परिसर में दिलबाग प्रीमियर लीग (डीपीएल-26) का शुभारंभ हुआ। 15 से 18 नवंबर तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में छह टीमें खिताब के लिए जोर आजमाइश करेंगी। पहले मैच में गर्ग ऑर्थो वॉरियर्स ने बुक माय हॉलिडे स्पार्टंस को चार विकेट से मात दी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में गर्ग ऑर्थो वॉरियर्स, जीआरएस टाइगर्स, बुक माय हॉलिडे स्पार्टंस, राधे कृष्णा-इलेन, जूटर इलेवन और रोज सोल्जर्स की टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रत्येक मुकाबले के शुरुआती पांच ओवर महिलाओं और बच्चों के लिए निर्धारित किए गए हैं। पहले मुकाबले में बुक माय हॉलिडे स्पार्टंस ने 12.5 ओवर में मात्र 41 रन बनाए। राघव ने आठ रन व रिषभ शर्मा ने सात रन बनाए। मोहित गोयल, दिनेश व दीपेश ने दो-दो विकेट झटके। गर्ग ऑर्थो वॉरियर्स ने 10.5 ओवर में छह विकेट पर 42 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। सक्षम ने 11 रन की पारी खेली। आशीष गुप्ता व रिषभ शर्मा ने एक-एक विकेट झटका। दो विकेट लेने वाले दिनेश को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
उद्घाटन समारोह में सरदार गुरविंदर सिंह छाबड़ा, डॉ. प्रीति मिश्रा, सरदार जसबीर जुनेजा, सरदार अमरजीत सिंह कोहली, सुनील जैन, मनोज अग्रवाल, राजकुमार गुरनानी ने फीता काटकर व पहली गेंद खेलकर किया। डीपीएल समिति के चेयरमैन ऋषभ राय खरे के साथ पुनीत भाटिया, अमरजीत सिंह कोहली, सुनील जैन, रोहन गांधी और मनोज चावला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें